पीएम मोदी ने पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने पर हरविंदर सिंह व धर्मबीर को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में गोल्ड मेडल जीतने पर धर्मबीर व हरविंदर सिंह को और सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रणव सूरमा को बधाई दी है। पीएम ने X पर लिखा, "असाधारण धर्मबीर ने पैरालंपिक्स में पुरुषों के क्लब थ्रो F51 इवेंट में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है!"