पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक्स की कांस्य पदक विजेता मनु भाकर के साथ फोन पर की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेरिस ओलंपिक्स की कांस्य पदक विजेता निशानेबाज़ मनु भाकर के साथ फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने भाकर से कहा, "आपने देश का नाम रोशन किया है...मेरी तरफ से आपको बधाई।" उन्होंने कहा, "टोक्यो ओलंपिक्स-2020 में राइफल ने आपके साथ दगा किया था लेकिन इस बार आपने सारी कमियों को पूरा कर दिया।"