पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक्स में सिल्वर जीतने वाले नीरज चोपड़ा से की बातचीत, वीडियो आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक्स में रजत पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को फोन पर बधाई दी है। दोनों की बातचीत का वीडियो सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा, "आपने देश का नाम एक बार फिर रोशन किया। पूरा देश रात 1:30 बजे आपको देख रहा था...करोड़ों लोग आपको आशा की नज़र से देख रहे थे।"