पीएम मोदी ने पोलैंड में बच्चों से की मुलाकात, उन्हें नमस्ते करना सिखाया
पोलैंड गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वारसॉ के एक होटल में बच्चों से बातचीत की। सामने आए एक वीडियो में वह बच्चों से गुलदस्ता लेते, उनसे हाई-फाई करते और उन्हें नमस्ते के साथ अभिवादन करना सिखाते दिख रहे हैं। गौरतलब है, पिछले करीब 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है।