प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे मार्ग पर 32 मंच बनाए गए और सुरक्षा के लिए 3,000 से अधिक जवान तैनात किए गए। वहीं, रोड शो के दौरान भारी संख्या में आमजन भी प्रधानमंत्री के स्वागत में तिरंगा लिए नज़र आए।