पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र छोटा किया सऊदी अरब दौरा, देर रात लौटेंगे भारत
मंगलवार को सऊदी अरब पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अपनी दो दिवसीय यात्रा को छोटा कर दिया है। वह आधिकारिक भोज में भी शामिल नहीं हुए और वह मंगलवार रात को ही स्वदेश रवाना हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इस हमले में 27 लोग मारे गए हैं जबकि कई लोग घायल हैं।