पीएम मोदी ने बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस पर मोहम्मद यूनुस को लिखा पत्र, याद दिलाया मुक्ति संग्राम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस पर अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लिखा, "1971 के मुक्ति संग्राम की भावना भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों के लिए मार्गदर्शक बनी हुई है। इसके कारण हमारे कई क्षेत्र फल-फूल रहे हैं और कई लोगों को लाभ मिल रहा है।"