पीएम मोदी ने बताया किन लोगों की नहीं चमकती राजनीति और क्या है सफलता का मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पॉडकास्ट में 'राजनेता में कौनसा टैलेंट होना चाहिए?' सवाल पर कहा है कि आपके भीतर समर्पण व प्रतिबद्धता होनी चाहिए और आप अच्छे टीम प्लेयर होने चाहिए। उन्होंने कहा, "आप कहें कि मैं तीसमार खां हूं, सबको चलाऊंगा तो हो सकता है कि आपकी राजनीति चल जाए लेकिन आप सफल राजनेता बनेंगे...इसकी गारंटी नहीं है।