पीएम मोदी ने भारतीय ट्रेनों के विकास को लेकर क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के कार्यकाल में रेलवे के विद्युतीकरण की गति का ज़िक्र करते हुए कहा है कि 90-वर्षों में हुए 30% विद्युतीकरण की तुलना में उनकी सरकार के 10-वर्षों में 70% नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ है। बकौल प्रधानमंत्री, देश ने ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू की है जो अबतक की सबसे लंबी ट्रेन है।