पीएम मोदी ने मुझे फोन कर असम में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली: सीएम हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर असम में आई बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली है। हिमंत ने कहा, "मैंने पीएम को राज्य सरकार के राहत उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संकट की इस घड़ी में भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।"