पीएम मोदी ने म्यांमार के सेना प्रमुख से की बात, कहा- मुश्किल वक्त में भारत साथ खड़ा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को म्यांमार के सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की और कहा है कि भारत इस मुश्किल घड़ी में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से भेजा जा रहा है।"