पीएम मोदी ने मथुरा में नाव पलटने से हुई 9 लोगों की मौत पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा (यूपी) में नाव पलटने से हुई 9 लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "हादसे की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।" यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत-कार्य संचालित करने का निर्देश दिया है।

Load More