पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में खरीदी भगवान जगन्नाथ की कलाकृति, UPI से किया पेमेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित राष्ट्रीय 'पीएम विश्वकर्मा' कार्यक्रम प्रदर्शनी में भगवान जगन्नाथ की एक कलाकृति खरीदी है जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में पीएम ने दुकानदार से कहा, "मुझे क्या सलाह दोगे...क्या लेकर जाना चाहिए...सबसे बढ़िया चीज़ क्या देंगे? हमारे पूजा में रहेगा।" वहीं, पीएम मोदी ने कलाकृति के लिए यूपीआई से पेमेंट किया।