पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को भारत आने का दिया न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन दौरे के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया। तीन दशक पहले यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी और पीएम मोदी कीव में करीब 9 घंटे रहे। पीएम ने ज़ेलेंस्की को 4 मोबाइल हॉस्पिटल 'भीष्म क्यूब' भी भेंट किए हैं।