पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से 4 महीने में की तीसरी बार मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। पिछले महीने कीव और जून में इटली में मिले दोनों नेताओं के बीच चार महीनों में यह तीसरी मुलाकात थी। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद ज़ेलेंस्की ने कहा, "मैं हमारी संप्रभुता के लिए (भारत के) समर्थन के लिए आभारी हूं।"