पीएम मोदी ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
राजस्थान दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को करणी माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही प्रदेश में ₹4,850 करोड़ की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने प्रदेश में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं व पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 25 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।