पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन यात्रा को लेकर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की। पीएम मोदी ने 'X' पर लिखा, "रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक-दूसरे से चर्चा हुई और मैंने यूक्रेन की यात्रा को लेकर अपनी बात रखी। भारत शांतिपूर्ण समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है।" दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने पर भी बातचीत हुई।