प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओस की राजधानी वियनतियाने में रामायण के लाओ संस्करण की प्रस्तुति देखी जिसे प्रतिष्ठित रॉयल थिएटर ऑफ लुआंग प्रबांग के कलाकारों ने प्रस्तुत किया। वहीं, इसे फलक फालम या फ्रलक फ्रराम के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है, प्रधानमंत्री आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस की राजधानी में हैं।