पीएम मोदी ने लोकसभा में उनके खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे विपक्षी सांसद को दिया पानी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में अपना भाषण रोककर सदन के वेल में उनके खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे विपक्षी सांसद को पानी का गिलास देते दिख रहे हैं। बीजेपी नेता नरेश धनराज केल्ला ने X पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा है, "वीडियो ऑफ द डे।"