पीएम मोदी ने लता मंगेशकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- हमारे बीच खास बंधन था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 95वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने 'X' पर लिखा, "वह अपने गानों के कारण हमेशा लोगों के दिल और मन में रहेंगी। लता दीदी और मेरे बीच एक खास बंधन था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनका प्यार और आशीर्वाद मिला।"