पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 'कुछ लोगों ने प. एशिया संकट के दौरान डर फैलाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "कोविड-19 महामारी, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के दौरान कुछ लोगों ने देश में डर और भ्रम फैलाया। ऐसे लोगों ने टीकों की कमी और पेट्रोल, डीज़ल, गैस व उर्वरकों की किल्लत की झूठी खबरें फैलाकर देशवासियों को डराने की कोशिश की।"