पीएम मोदी ने वाराणसी में किया ₹3884 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में ₹3884 करोड़ की लागत वालीं 44-परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा, "काशी ने उज्जवल भविष्य बनाने की तरफ कदम रखे हैं...मैं काशी के प्रेम का कर्ज़दार हूं। अब काशी पूर्वांचल के आर्थिक केंद्रबिंदु में है। जिस काशी को स्वयं बाबा चलाते हैं वह पूर्वांचल की आर्थिक रस्सी को खींच रही है।"