प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर 2024 की अपनी यादगार तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "एक फ्रेम में 2024।...बीते साल की कुछ यादगार तस्वीरें।" इसमें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, लक्षद्वीप की उनकी यात्रा, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ सेल्फी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ मुलाकात की तस्वीर है।