पीएम मोदी ने सेशेल्स दौरे पर दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीव 'जोनाथन' को खिलाईं पत्तियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने तीन दिवसीय यात्रा को लेकर सेशेल्स पहुंचे और राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स नैशनल बोटैनिकल गार्डन में अलडाब्रा विशाल कछुए के बाड़े का दौरा किया। उन्होंने दुनिया के सबसे उम्रदराज़ स्थलीय जीव 'जोनाथन' को पत्तियां खिलाईं। सेशेल्स ने कुछ वर्षों पहले कोलकाता और हैदराबाद चिड़ियाघर को कुछ अलडाब्रा कछुए उपहार दिए थे।