पीएम मोदी ने संसद में राहुल गांधी के उठाए गए एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया: कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर दिए संबोधन पर कहा है, "प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा उठाए गए एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।" उन्होंने कहा, "यह प्रधानमंत्री के भाषण की वही पुनरावृत्ति है जो हम इतने सालों से सुनते आ रहे हैं।"