पीएम मोदी भारत को अपने दिल में रखते हैं: उनसे हुई मुलाकात पर ऐक्ट्रेस रिद्धि डोगरा
ऐक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने हमसे बातचीत की...समय दिया। उनसे बात करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि भारत के लिए उनका प्यार बहुत गहरा है, वह भारत को अपने दिल में रखते हैं।"