पीएम मोदी व सीएम योगी की तारीफ करने पर पति ने दिया तीन तलाक: यूपी की महिला
बहराइच (यूपी) की मरियम नामक महिला ने पति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। बकौल महिला, अयोध्या की तारीफ करने पर पति ने घर से निकाल दिया। महिला ने ससुरालवालों पर गला दबाने व पति पर उसके चेहरे पर गर्म दाल फेंकने का भी आरोप लगाया।