पीएम मोदी से इम्प्रेस हूं: नेपाल की भावी अंतरिम नेता सुशीला कार्की
नेपाल की अंतरिम सरकार की भावी नेता सुशीला कार्की ने 'न्यूज़18' को दिए इंटरव्यू में कहा है, "मेरे ज़ेहन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अच्छा इंप्रेशन है।" उन्होंने कहा कि नेपाल के युवाओं ने खुलकर उनका समर्थन किया है इसलिए उन्होंने उनकी अपील स्वीकार कर ली है। कार्की, नेपाल के सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं।