पीएम मोदी से बात करा दें, हर मुद्दा सुलझाने को तैयार हूं: सऊदी अरब से शहबाज़ शरीफ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बातचीत के दौरान भारत से बात कराने की अपील की। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, शहबाज़ ने प्रिंस सलमान से कहा कि वह जम्मू-कश्मीर, जल, व्यापार और आतंकवाद समेत सभी मुद्दों पर भारत के साथ सार्थक बातचीत करने के लिए तैयार हैं।