पीएम मोदी से बातचीत में शुभांशु शुक्ला ने बताईं अंतरिक्ष की चुनौतियां
अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंतरिक्ष की चुनौतियों पर बात करते हुए कहा, "हमारे शरीर को ग्रेविटी में रहने की इतनी आदत होती है कि...यहां छोटी-छोटी चीजें मुश्किल हो जाती हैं।" उन्होंने कहा, "बात करते समय पैर बांध रखे हैं, नहीं तो ऊपर चला जाऊंगा...माइक पकड़ा है नहीं तो तैरने लगेगा...पानी पीना, चलना, सोना बड़ी चुनौती है।"