पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की, लगाया गले
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कीव (यूक्रेन) में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें गले से लगा लिया। दोनों नेताओं द्वारा शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि दिए जाने के दौरान ज़ेलेंस्की भावुक होते दिखे। गौरतलब है, यूक्रेन के 1991 में सोवियत संघ से अलग होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यूक्रेन यात्रा है।