पीएम मोदी साल के अंत में जा सकते हैं अमेरिका और कनाडा, G-20 सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल दिसंबर में अमेरिका और कनाडा की यात्रा कर सकते हैं। अमेरिका में वह G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जो 2009 के बाद पहली बार इस सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पुष्टि की है कि इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया जा चुका है।