पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, "भगवान उन्हें लंबी और स्वस्थ्य ज़िंदगी प्रदान करे।" खरगे ने कहा, "मैं आपके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।"