पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के लिए कौनसे विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन?
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत ₹8 लाख/वर्ष से कम आमदनी वाले परिवार के बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए लोन मिलेगा। दाखिला लेने के लिए कॉलेज की एनआईआरएफ रैंकिंग 100 जबकि राज्य स्तर पर 101-200 रैंकिंग होनी चाहिए और काॅलेज सरकारी होना चाहिए। योजना के तहत विद्यार्थियों को 3% की ब्याज सब्सिडी पर ₹10 लाख तक का लोन दिया जाएगा।