पोको इंडिया के चीफ हिमांशु टंडन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, 'नथिंग' में हो सकते हैं शामिल
शाओमी की सब-ब्रांड पोको इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनीकंट्रोल के मुताबिक, वह लंदन स्थित स्मार्टफोन कंपनी 'नथिंग' में शामिल हो सकते हैं और अगस्त में इसके सीएमएफ डिवीज़न का नेतृत्व संभाल सकते हैं। टंडन, पोको इंडिया की शुरुआती टीम का हिस्सा थे और 2022 से इसका नेतृत्व कर रहे थे।