पाक अगर CT में भारत से हारा तो फैन्स टीवी नहीं तोड़ेंगे क्योंकि मंहगाई ज़्यादा है: बासित अली
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर कहा है, "अगर पाकिस्तान हारता है तो इस बार फैन्स टीवी नहीं तोड़ेंगे क्योंकि हमारे देश में मंहगाई बहुत ज़्यादा है।" उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान, भारत को हराता है तो यह बड़ा उलटफेर होगा...क्योंकि हमारे यहां क्रिकेट का स्तर गिर चुका है।"