पाक अगर POK को सौंपने से इनकार करता है तो हमें युद्ध की घोषणा कर देनी चाहिए: रामदास आठवले
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है, "जब तक पीओके रहेगा, आतंकी गतिविधियां जारी रहेंगी।" उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि अगर पाकिस्तान पीओके नहीं सौंपता है तो हमें युद्ध की घोषणा कर देनी चाहिए...आतंकी बार-बार इसी रास्ते से भारत में घुसते हैं।"