पाक अफसर ने लंदन में भारतीय प्रदर्शनकारियों की ओर किया गला काटने का इशारा, सामने आया वीडियो
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे भारतीयों के सामने पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर दिखाकर गला काटने का इशारा किया। गौरतलब है, विंग कमांडर अभिनंदन 2019 में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को खदेड़ते हुए एलओसी पार पहुंच गए थे और उन्हें पाकिस्तान ने पकड़ लिया था।