पाक आर्मी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाती दिखी BLA की महिला ब्रिगेड, 9 को मार गिराया; वीडियो वायरल
BLF ने अपनी महिला लड़ाकू इकाई KAAD का वीडियो जारी किया है जिसमें वे पाकिस्तानी सेना के काफिले पर फायरिंग करती दिखीं। संगठन ने दावा किया कि बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में किए गए दो ऑपरेशनों में पाकिस्तानी सेना के 9 जवान मारे गए और कई घायल हुए। हालांकि, इन दावों और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।