पीक एक्सवी पार्टनर्स ने इंडिगो पेंट्स में ₹1,557 करोड़ में बेची 22% हिस्सेदारी

पीक एक्सवी पार्टनर्स ने शुक्रवार को इंडिगो पेंट्स में 22% हिस्सेदारी ₹1,557.05 करोड़ में बेच दी। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पीक एक्सवी पार्टनर्स ने इंडिगो पेंट्स में ₹1,475.96-₹1,489.35 प्रति शेयर के भाव से कुल 1.05 करोड़ शेयर बेचे हैं। मॉर्गन स्टेनली, मर्सर और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड जैसी कंपनियों ने ये शेयर खरीदे हैं।

Load More