पाक ऐक्ट्रेस कुबरा खान ने अपने संगीत में 'भली करें राम' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान, अभिनेता गौहर रशीद के साथ अपने निकाह को लेकर चर्चा में हैं और उनकी संगीत सेरेमनी के वीडियो व तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गई हैं। संगीत के वायरल वीडियो में कुबरा बॉलीवुड गाने 'भली करें राम' पर डांस करती दिख रही हैं। वहीं, कपल ने 'राम जी की चाल देखो' गाने पर भी डांस किया।