पाक ऐक्ट्रेस हानिया व यश्मा ने शादी में बॉलीवुड गानों पर किया परफॉर्म, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस हानिया आमिर ने ऐक्ट्रेस यश्मा गिल के साथ उनकी बहन की शादी में बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म किया जिसका वीडियो सामने आया है। दोनों ने 'चिकनी चमेली', 'दिल लुटिया', 'आइला रे लड़की मस्त-मस्त' व अन्य बॉलीवुड गानों पर डांस किया। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया, "उनकी एनर्जी शानदार है।" एक ने लिखा, "भारतीय गाने ही क्यों?"