पाक ऐक्टर फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म 'अबीर-गुलाल' के टीज़र पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म 'अबीर-गुलाल' का टीज़र रिलीज़ हो गया है जिसकी फैंस ने तारीफ की है। एक यूज़र ने लिखा, "ओल्ड स्कूल चार्म, असल रोमांस...वेलकम बैक फवाद।" अन्य यूज़र ने लिखा, "फवाद बॉलीवुड में लौटे, इस महीने की क्या खूबसूरत शुरुआत है।" गौरतलब है कि फवाद खान 9 साल बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे।