पाक की ISI ने 'न्यूड तस्वीरें' देने का लालच देकर भारतीय जवानों से निकलवाई खुफिया जानकारी
दिल्ली के एक दंपति की गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ISI से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क भारतीय सिम का इस्तेमाल कर रक्षा कर्मियों को महिलाओं की तस्वीरों वाले फर्ज़ी अकाउंट से निशाना बनाता था। रक्षा कर्मियों को जानकारी के बदले महिलाओं की न्यूड तस्वीरें देने का लालच दिया जाता है।