पाक के अरशद नदीम को नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के लिए किया गया आमंत्रित: नीरज चोपड़ा
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बताया है कि मौजूदा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम को 'नीरज चोपड़ा क्लासिक-2025' के लिए आमंत्रित किया गया है। यह टूर्नामेंट बेंगलुरु में होगा। उन्होंने कहा, "अन्य शीर्ष जैवलिन थ्रोअर की तरह...अरशद भी आमंत्रित हैं जिसमें सरकार की अनुमति शामिल होगी। एक बार सब तय होने पर फाइनल लिस्ट का पता चलेगा।"