पाक की ऐतिहासिक हार के बाद कैसी दिखती है WTC की अंक तालिका?
पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट मैच में हराने वाला बांग्लादेश 40% अर्जित अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 की अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान 30.56% अर्जित अंकों के साथ आठवें स्थान पर खिसक गया है। तालिका में 68.52% अर्जित अंकों के साथ भारत शीर्ष और ऑस्ट्रेलिया (62.50% अर्जित अंक) दूसरे स्थान पर है।