पाक की किस्मत में अब रोना लिखा है, पहलगाम हमले का माकूल जवाब देगा भारत: अनिल विज
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा है कि पाकिस्तान की किस्मत में अब रोना लिखा है, अगर हम पानी रोकते हैं तब भी वो रोता है और अगर पानी छोड़ देते हैं तो तब भी पाकिस्तान रोता है। उन्होंने कहा, पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि आतंकियों को माकूल जवाब दिया जाएगा।