पाक की कप्तानी के लिए बाबर ही सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं: संजय बांगर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर ने पाकिस्तान की कप्तानी को लेकर कहा है, "बाबर आज़म पाकिस्तान की कप्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं।" उन्होंने कहा कि वनडे विश्व कप 2023 में हार के बाद पाकिस्तान ने बाबर को कप्तानी से हटाने का प्रयास किया था लेकिन बाद में उन्हें फिर से बाबर के पास ही लौटना पड़ा।