पाक के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में 9 सुरक्षाकर्मियों की हुई मौत: रिपोर्ट्स

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान की सीमा से लगी एक चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 9 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि 5 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि, सेना की मीडिया शाखा की ओर से हमले के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Load More