पाक के खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' से जुड़े 13 आतंकी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े कम-से-कम 13 आतंकवादियों को मार गिराया। बकौल रिपोर्ट्स, यह अभियान शनिवार को दक्षिणी वज़ीरिस्तान के माकीन में एक जांच चौकी पर हुए आतंकी हमले में 16 सैनिकों की मौत के बाद चलाया गया।

Load More